Showing posts with label कविता. Show all posts
Showing posts with label कविता. Show all posts

Saturday, October 29, 2011

शहीद होने की घोषणा


 भगीरथ

आज
उसके समानान्तर
चल रहा है मौत का शिकंजा
खूनी पंजा ! कुर्सियों से उठी हुई
प्रेतात्माएं पूरे   शमशान     में  
 चीखतीं /चीत्कारती डोल रही है।

  और वह मेमने सा भयभीत / आंतंकित होकर
            
/ शक्ति संचित करने की  कोशिश
करता है  लेकिन वे प्रेततात्माएं एक जादुई शक्ति से
उसके खून को स्याही सोंख की तरह
चूस लेती है
और वह स्याह मौत का
इन्तजार करने लगता है।
लेकिन, नहीं वे उसे जिंदा रखेंगे।
किसी भी कीमत पर्‌ वरना
उनके जीने का कोई अर्थ नहीं रहेगा।
वे नित नयी योजनाएं -घोषणाएं
आकाशवाणी से प्रसारित करते रहेंगे - उसके स्वास्थ्य
की बाबत! या निकालेंगे जुलूस  या
करेंगे क्रांति की बात! किन्तु
इस बीच अनचाहे ही कुछ लोग
सांसे तोड़ देंगे । बिना पूर्व सूचना के ही ।
खडा कर दिया जायेगा कटघरे में  
या
उनकी मौत को शहीदाना करार दे कर
उन्हें बडी - बडी श्रद्धांजलियां दी जाएंगी।
तब हम भी
उस दिव्य वातावरण में  
उनकी आत्मा को शांति मिले
जैसी कामनाएं, शोक - संवेदना व्यक्त करके
अपने मानवीय दायित्व से मुक्ति पा लेंगे।







Saturday, August 6, 2011

दो कविताए


 





 नागफनी
            
           उंचे कंकरीले टीले पर
       किसने जड़ दिये हैं            
                मोटे , मोटे
       नुकीले कांटो से भरे
       हाथ
                तमाम भदेसपन  के बावजूद
                कंकरीले टीले की रेतीली माटी से
       जल के बूदों से प्राण ग्रहण करता
       जीवन
                जीने के संघर्ष की प्रक्रिया में
       नागफनी के सूर्ख फूल सा
                खिल उठता है।

 





पकड़
                चिड़िया फुद की और  
                पेड़ पर बैठ गई
                आंधी आई
                पेड़ हिलता रहा
                चिड़िया की पकड़
                मजबूत होती रही,

Wednesday, July 27, 2011

थोर

थोर
                पहाड़ी चट~टानो के बीच
                उगी लम्बी देहवाली
                थोर
                अभावों के बीच पली
                कुरूप, कांटो भरी
                किंतु ,हरित देह की
                संवेदनशीलता
                कितनी गहन है
                खरोंच भर से ही
       दूध की तरह उफन कर
                बह निकलती है।

Sunday, July 10, 2011

शक्ति पुरूष

भगीरथ की कविता
      जब लबों को बींध दिया जाय
या जबानें काट दी जाये
तब भी जीजीविषा  जिन्दा होती है
चेतना तो फिर लपलपाती है
डसे कुन्द होने से बचा सकते थे
लेकिन नहीं,
तुमने जबानें खुद काट ली है
घर के चाकू से
जो इतना मजबूत और ताकतवर
नजर आता है
कहीं पेपर टाइगर तो नहीं है?
जरा उसके खोल को उंचा करके तो देखो
इतिहास साक्षी है
इसने दो मजदूरों जितनी भी ताकत नहीं है
हमारी चेतना/हमारी कुंडलिनी
जाग्रत हो चुकी है
हमें तुम्हारी चमड़ी छील सुरक्षाएं नहीं चाहिए
इस बार/ हमें मंजूर है
तुम्हारे सुरक्षित बंदीग्रह
जिनके दरवाजों /बुर्जो पर तैनात है
सुंगीनधारी सैनिक
तुमने अपने ऐजेन्टो को
पंचायतों / विद्यालयों /मजदूर संघो
यहॉं तक कि हमारे घरों में छोड  रखा है
जो तुम्हारे खनकते इशारों पर
बलवा /अराजकता या चुनावी राजनीति में
।तुम्हारी जीत निश्चित करने के लिए
कटिबंध है/प्रतिबद्ध है
और तुम कहते रहे हो/इनकी ओर इंगित कर
कि ये वे ही शक्त्तियां है/जो लोकतंत्र की जडों को
कुतर रही है/या/प्रतिक्रिया वाद एंव दक्षिणापंथ